कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। डॉ अंजर साबरी दीवाना वेलफेयर सोसायटी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय फलासिया जागीर व शहरे खमोशा कपासन में किया। वृक्षारोपण संस्था के चैयरमेन डॉ. मोहम्मद अंजर साबरी दीवाना के अनुसार संस्था द्वारा गत वर्ष गोद लिए स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय फलासिया जागीर में ग्रामीणों व स्कूल के स्टाफ की उपस्तिथि में फ़लदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया और ट्री गार्ड लगाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विष्णु दास चारण, अध्यापक शेर आलम शेख शंकर लाल कुम्हार, भगवान लाल, गणपत सालवी,शिवलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर, किशन लाल गौड़, कालू गुर्जर, संस्था के सदस्य उस्मान गनी छिपा भीलवाडा, रफ़ीक़ छिपा भीम, शानू भाई, मजीद भाई उदयपुर, मोहम्मद बिलाल नीमच, मुनीर भाई गिद्दा खेड़ा व अन्य लोग उपस्तिथ थे।
संस्था के प्रवक्ता आबिद खान ने बताया कि फलासिया में वृक्षारोपण के बाद संस्था द्वारा शहरे खमोशा कपासन में फ़लदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। पूर्व में भी संस्था ने दोनों जगह वृक्षारोपण किया था। संस्था के उद्दश्यों में एक उद्देश्य पर्यावरण भी है। इसी के अनुरूप संस्था कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित कार्य करती रहेगी। इस मौके पर मंज़ूर खां पठान, सय्यद अख्तर अली बुखारी, मोहम्मद हुसैन खान, सय्यद यासूब अली बुखारी, रोशन अली बुखारी, मुबारिक खां पठान, जमील खां पठान उपस्तिथ थे।
0 टिप्पणियाँ