कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन थाना पुलिस ने कस्बा कपासन में हुई नकबजनी की घटना का त्वरित तीन दिन में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने चांदी के आभुषण व नगदी करीब पांच लाख रूपये कीमत की बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कस्बा कपासन में तीन दिन पूर्व नारायणलाल पुर्बिया के सुने मकान से दिन में करीब 11-12 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा घर में घुस कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के आभुषण व नगद रूपये चुराकर ले गये। जिनकी कीमत नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये है। जिस पर थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
एएसपी बुगलाल मीणा, वृताधिकारी कपासन लाभुराम विश्नोई के सुपरविजन में एसएचओ गजेन्द्रसिंह पुनि के निर्देशन में गठीत टीम एएसआई विक्रमसिंह, हैडकानि सुरपाल सिंह, कानि.जितेन्द्र, शेतान सिंह व दिनेश द्वारा तकनीकी रूप व मुखबिर की सहायता से आसुचना संकलित कर संदिग्ध पुर्बिया मोहल्ला कपासन निवासी 20 वर्षीय गोपाल पुत्र नानालाल पुर्बिया पर लगातार निगरानी रखी गयी, जिस पर गोपाल पुर्बिया की गतिविधियां संदिग्ध पायी जाने से गोपाल पुर्बिया को डिटेन कर थाने पर लाये। मनोवैज्ञानिक ढंग से गहनता से पुछताछ करने पर गोपाल पुर्बिया द्वारा घटना कारित करना बताया। गोपाल पुर्बिया को गिरफतार कर अनुसंधान किया गया एवं न्यायालय कपासन मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी की निशादेही से घटना की तस्दीक कर चोरी गया माल सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी गोपाल पूर्बिया से प्रकरण के सम्बन्ध में पुछताछ व अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ