चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल में 8 वर्षीय मासूम बच्चे के ऑपरेशन के बाद हुई मौत का मौत का मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा हैं। एक दिन पहले चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस नेता प्रमोद सिसोदिया ने भी जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव को निलंबित करने का बयान जारी किया था। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बेगूँ के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीएमओ को बर्खास्त करने की मांग की हैं।
एसडीपीआई के विधानसभा अध्यक्ष एड्वोकेट शाहिद हुसैन मंसूरी ने बताया कि 9 जुलाई 2023 को बस्सी निवासी जहीर हुसैन अपने आठ वर्षीय इकलौते बालक मोहम्मद हुसैन के अपेन्डिक्स के इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ के साँवरियाजी राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक दिनेश वैष्णव को बताया जिस पर चिकित्सक दिनेश वैष्णव ने 15000 की माँग की जिस पर मृतक बालक के पिता ने 10 हज़ार रूपए कि व्यवस्था करके व 5 हज़ार रुपए ऑपरेशन के बाद देने कि बात कहीं।
ऑपरेशन के बाद शाम को बालक कि तबीयत खराब होने के बावजूद भी चिकित्सालय के स्टॉफ से चिकित्सक को बुलवाने के बावजूद चिकित्सक दिनेश वैष्णव ने बालक को नहीं देखा तथा रात में करीब 9:30 बजे बच्चे की अनदेखी से मृत्यु हो गई।
जिससे प्रथम दृष्टा चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है। आगे बताया गया कि पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव के खिलाफ पूर्व में भी कई लोगों ने पैसे की माँग करने की शिकायत की है और चिकित्सक के तौर तरीकों से सभी मरीज व उनके परिजन त्रस्त है।
बालक की मृत्यु के पश्चात् मृतक बालक के पिता जहीर हुसैन व समाज के लॉगो ने भ्रष्ट चिकित्सक को बर्खास्त करने और मुकदमा दर्ज करने व मृतक के परिवारजनों को मुआवजा दिलाने कि माँग प्रशासन के सामने गांधीवाद तरीके से रखी। ज्ञापन में बताया गया कि भ्रष्ट डॉक्टर पर कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित परिवार के सदस्यों व मुस्लिम समाज के मोतबीर लोगों पर चिकित्सक की झूठी रिपोर्ट पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली जिससे पूरे जिले कि जनता में इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
एसडीपीआई ने ज्ञापन में सीएम से उक्त मामले में उच्च जांच बैठा कर भ्रष्ट चिकित्सक को बर्खास्त किया जा कर मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवारजनो को उचित मुआवजा दिलवाया जाने,
और पीड़ित परिवारजनों व समाज के मोतबीर लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमें को वापस लिया जाने की माँग की हैं।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, महासचिव शाहरुख़ मो शेख, ज़िला कमेटी मेम्बर आसिफ खान, इकबाल अंसारी व कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ