चित्तौड़गढ़। समीपवर्ती सेगवा गांव में चारभुजा मन्दिर पर होम्योपैथिक केम्प का आयोजन आज दूसरे दिन शुक्रवार के भी जारी हैं।
निदेशालय होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम सेगवा में किया जा रहा हैं। शिविर प्रभारी डॉ भारती सिंघल ने बताया कि इस शिविर में चर्म रोग, उदर रोग, बच्चों कि समस्त बीमारियां, गुर्दे कि पथरी, प्रोस्टेट, श्वास, दमा, पुरानी खांसी, बच्चों को बार-बार होने वाला निमोनिया, अतिसार, कुपोषण आदि रोगों का निशुल्क परामर्श एवं उपचार किया जायेगा। इस निशुल्क शिविर का आयोजन ग्राम सेगवा में चारभुजा मंदिर परिसर में प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। एक छत होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. भारती सिंघल ने बताया कि अधिक से अधिक ग्रामवासी एवं शहरवासी इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठावें।
0 टिप्पणियाँ