चित्तौड़गढ़ के नए जिला कलेक्टर होंगे पीयूष समरिया

चित्तौड़गढ़। कार्मिक विभाग (क) ने देर रात प्रदेश के 39 आईएएस अधिकारियों में तबादले किए हैं। वहीं दो आई एएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं।
तबादला सूची में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल का उदयपुर जिला कलक्टर के पद पर स्थानांतरण हुआ हैं।
वहीं जिला कलक्टर नागौर पीयूष समरिया का तबादला चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर के पद हुआ हैं। 
आपको बता दें कि जनवरी 2022 में 52 आईएस की तबादला सूची में जिला कलक्टर पीयूष समरिया का तबादला चित्तौड़गढ़ के पद पर हुआ था और अरविंद पोसवाल का जिला कलक्टर नागौर जिले कलक्टर के पद पर हुआ था। लेकिन उसके अगले ही दिन दो आईएएस अधिकारियों का कार्मिक विभाग द्वारा तबादला सूची जारी कर दी गई जिसमें नागौर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल को चित्तौड़गढ़ और चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर पीयूष समरिया को नागौर जिला कलक्टर के पद पर तबादला कर दिया था।
गुरुवार देर रात को कार्मिक विभाग ने आईएएस की तबादला सूची में नागौर जिला कलक्टर पीयूष समरिया को चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर के पद पर तबादला किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ