आरपीएससी का घेराव करेगा युवामोर्चा, भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ पोस्टर विमोचन

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी 18 जुलाई को अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अनियमिताओं के विरोध में घेराव करेंगे। युवामोर्चा जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की इस युवा विरोधी सरकार के खिलाफ  प्रदेश भर का युवा मोर्चा आरपीएससी का घेराव करेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा 18 जुलाई को अजमेर में महाघेराव करेगा। जहा प्रदेश के हर जिले से विशाल संख्या में कार्यकर्ता पहुँचेंगे। इस घेराव के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौतम दक, जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के हाथों किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं के साथ धोका किया और आरपीएससी की सभी भर्तियों में धांधलियो हुई है और युवाओं को मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, देवकिशन जाट, जिला मंत्री नवीन सुखवाल, मंगल अहीर, मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी,सोनू व्यास, भारत सिंह राठौड़,दीपक धोबी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ