अमरनाथ यात्रा के लिए किन्नरों का जत्था रवाना

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। अमरनाथ यात्रा के लिए किन्नरों का जत्था रवाना हुआ। किन्नर नीलू भुवा ने बताया कि गुरु मां अनीता दीदी के सानिध्य में सभी किन्नरों का जत्था एवं इनके साथ डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान आज दोपहर में हुआ। यात्रा कपासन से शुरू होकर मंदसौर पशुपतिनाथ महादेव अमृतसर वाघा बॉर्डर उसके पश्चात माता वैष्णो देवी के दर्शन एवं पहल गांव होकर अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर पुन सांवरिया सेठ संपन्न होगी। सभी किन्नरों का स्वागत करने सभी नागरिक बंधुओं एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ