मेवासा ग्राम की चारागाह भूमि पर अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


भीलवाड़ा। (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। जिले के मेवासा से आए ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कालुलाल गुर्जर के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि करेड़ा तहसील के मेवासा गांव में पिछले कुछ दिनों से चारागाह भूमि पर अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करेड़ा तहसीलदार और एसडीएम को करने पर भी कोई कार्यवाही नही हुई  जिससे खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। 
पुर्व मंत्री गुर्जर ने जिला कलेक्टर को कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इसलिए ग्रामीणों को इतना दूर जिला मुख्यालय पर आना पड़ रहा है और माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। खनन माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ