लोक सेवा आयोग का घेराव करने के लिए युवा मोर्चा की शाहपुरा में हुई बैठक

शाहपुरा (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। राजस्थान लोक सेवा आयोग का घेराव को लेकर विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा की युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आसाराम धाकड़, की मौजूुदगी में संपन्न हुई। बैठक में दीप प्रज्वलित करने के बाद अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहां प्रदेश का युवा बेरोजगार ठगा हूआ महसूस कर रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले 4 साल में 18 प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। जिनकी आज तक कोई जांच कमेटी नहीं बनाई गई। 
आने वाले समय में कॉन्ग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। 18 जुलाई 2023 को राजस्थान लोक सेवा आयोग का घेराव किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें शाहपुरा बनेडा विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक  युवाओं को आने का आवाहन किया। संचालन नगर महामंत्री मोहनलाल रेगर ने किया। मोर्चा महामंत्री कमल सोनी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ