घोसुण्डी में 2 करोड़ की राशि के कार्यो के उद्घाटन

 
चित्तौड़गढ़। 
प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही है। इन पांच वर्षो में भ्रष्टाचार, अराजकता, लुट, डकेती जेसी घटनाए आम हो गई है। सरकार के मंत्री व विधायक अपनी आपसी कलह में ही उलझे रहे उन्हे जनता के कामो से कोई सरोकार नही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ग्राम पंचायत घोसुण्डी के विभिन्न ग्रामो में विधायक व अन्य मद से निर्मित विकास कार्यो के उदघाटन व शिलान्यास अवसर पर बढ़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित कर रहे थे।
विधायक आक्या ने कहां की जिस देश मेें नारी को देवी का रूप मानकर सम्मान दिया जाता है वही राजस्थान प्रदेश महिलाओ पर हो रहे अत्याचार में देश में सर्वोच्च स्थान पर है, प्रति दिन हमारी बहन बेटियो पर निर्मम अत्याचार हो रहे है। 
भीलवाड़ा के कोटड़ी क्षेत्र के नरसिंहपुरा में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिन्दो द्वारा सामुहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को कोयले की भट्टी में जलाने की घिनौनी घटना कारित हुई जिससे प्रत्येक प्रदेशवासी के मन में आक्रोष व रोष व्याप्त है। इन पांच वर्षो में ऐसी अनेक घटनाएं हुई है जिससे महिलाओ के आत्म सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है।
सरपंच गोपालसिंह चुण्डावत ने बताया की ग्राम पंचायत घोसुण्डी के ग्रामो में दो करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यो के उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र कंवर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, पूर्व प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, पूर्व उपप्रधान सीपी नामधराणी, जिला परिषद सदस्य कृष्णा धाकड, पंचायत समिति सदस्य लाड कंवर, किसान मोर्चा महामंत्री कैलाश जाट, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष खुराज जाट, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विमला कुमावत, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी थे। इन विकास कार्यो के तहत ग्राम घोसुण्डी मेे सीसी सड़क, सामुदायिक शौचालय, बोर मय मोटर एसेसरीज, ग्राम बिहारीपुरा में खुला बरामदा, सीसी सड़क मय नाली निर्माण, ग्राम संग्रामपुरा में खुला बरामदा, नाला निर्माण व सीसी सड़क, ग्राम नेगड़िया खुर्द में राजकीय विद्यालय के पास सामुदायिक भवन, ग्रेवल सड़क, नाला निर्माण, सीसी सड़क मय नाली निर्माण, तीन पुलिया निर्माण, शमशान के रास्ते पर पुलिया निर्माण, देवनारायण मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण कार्य, ग्राम नेगड़िया कलां में टयूबवैल बोर मय मोटर एसेसरीज, सामुदायिक शौचालय निर्माण, नाला निर्माण कार्य, शवदाह निर्माण कार्य, सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य, चारभुजा मंदिर के सामने रावला चैक व करणी माताजी मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण कार्य, ग्राम सोनगरो की खेड़ी में नाला निर्माण कार्य, बैरवा मोहल्ला में बोर सिंगल फेज मोटर टंकी मय एसेसरीज, भील बस्ती हनुमानजी मंदिर के पास बोर सिंगल फेज मोटर मय एसेसरीज, सीसी सड़क मय नाली निर्माण आदि कार्यो सहित कुल 2 करोड़ की राशि के विभिन्न कार्यो के उद्घाटन विधायक व अतिथियो द्वारा किये गये।
इस अवसर पर उपसरपंच कंचनबाई, मण्डल महामंत्री रामेश्वरलाल धाकड़, मण्डल मंत्री नारायण गुर्जर,  धनेतकलां सरपंच रणजीतसिंह भाटी, शम्भुपुरा सरपंच अजय चैधरी, पूर्व सरपंच उत्तरा दशोरा, शक्तिकेेंद्र प्रभारी जलदेवसिंह, बुथ अध्यक्ष भैरूलाल धाकड़, देवीलाल बैरवा, रामेश्वर बैरवा, रतनलाल बैरवा, बलवंतसिंह, रामसिंह चुण्डावत, चुन्नीलाल रेगर, भैरूलाल गुर्जर, दौलतसिंह, कालुलाल भारती, मनोहरसिंह, नानुराम धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, चंद्रभानसिंह, राजेन्द्रसिंह, मथरालाल जाट, राजेन्द्रसिंह बड़ी खेड़ा, रतन भंवरसिंह सोकिया, लक्ष्मण सुथार, सुरेन्द्रसिंह बस्सी, रामस्वरूप गुर्जी, प्रमोद कोठारी, जगदीश कोठारी, प्रेमचंद भोई, कालुलाल बैरवा सहित बढ़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ