नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर का स्वागत

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर आज जयपुर से नरसिंहपुरा गांव जाते समय जहाजपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर चामुंडा चौराहे पर रुके जहां पर युवा मोर्चा के अमित गुर्जर एवं कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर को माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने नरसिंहपुरा घटना को लेकर कहा कि सूबे में पूरी कानून व्यवस्था ठप पड़ी हुई है राजस्थान जैसे शांत प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और साथ ही बहन बेटियों के साथ जग्नय अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से ठप है। कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे जो बहन बेटियों को सुरक्षित नहीं कर सकती। प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर नरसिंहपुरा ग्राम के लिए निकल गए।इस भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल टाक, पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, पवन वैष्णव, अनिल जोशी, विजय बारेठ, मूलचंद तेली, सौरभ मीणा, कैलाश टेपण, रवि गोस्वामी सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ