चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत जालमपुरा के राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा वैष्णव ने बताया कि समारोह समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच प्रतिनिधि खेमनाथ थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की हौंसला अफजाही की और पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट में बिलोदा ए प्रथम, खोर द्वितीय रही। कबड्डी में खोर प्रथम, बिलोदा द्वितीय, फुटबाल में बिलोदा-ए प्रथम, बिलोदा-बी द्वितीय, वाॅलीबाॅल में जालमपुरा प्रथम, शूटिंग बाॅल में बिलोदा टीम प्रथम रही। संचालन शाशि गोपाललाल टेलर ने किया। प्रतियोगिता में जोगेन्द्रसिंह राणावत, दिलीप सिंह शेखावत, गोविन्द प्रताप चौधरी, विनोद तोमर ने निर्णायक का कार्य किया। निर्मल सोमानी, राजसिंह, खेमचंद जोशी आदि ने भी सहयोग किया।
0 टिप्पणियाँ