चित्तौड़गढ़। मोबाईल पर बात करते रास्ते चलते राहगीर से मोबाईल फोन छीनकर लूट ले जाने की वारदातों का खुलासा करते हुए निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए चार मोबाईल फोन व एक मोटर साईकिल को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 2 अगस्त को कस्बा निम्बाहेड़ा से रात्रि के समय मोटर साईकिल पर सवार एक व्यक्ति ने दो अलग अलग स्थान बापु बस्ती निंबाहेड़ा निवासी अमान पुत्र अकबर खान से व इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहैडा निवासी यामीन अली पुत्र ईरशाद अली से मोबाईल छीन कर ले जाने के निम्बाहेड़ा कोतवाली पर दर्ज लूट के प्रकरण में पुलिस जांच एएसआई सूरज कुमार द्वारा की गई। थानाधिकारी निम्बाहेड़ा कोतवाली रामसुमेर मीणा पु.नि. द्वारा अनुसंधान अधिकारी सुरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता हैड कानि. हरवेन्द्र सिंह, कानि. रणजीत, अमित कुमार, रतनसिंह, हेमन्त कुमार, विजय सिंह ने मामले में लुटे गए फोन व आरोपी की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सी.सी.टी.वी कैमरों के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निंबाहेड़ा पर फुटेज देखे गये तो घटना में चोरी हुआ मोबाईल फोन जवान उम्र का एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया। उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से छीना गया मोबाईल फोन चिकारडा थाना मण्डफिया जिला चितौड़गढ़ निवासी 28 वर्षीय छोटू खान उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र नजीर उर्फ वजीर खान के कब्जे में मिला।
मोबाईल फोन को कब्जे पुलिस लेकर जब्त किया गया। आरोपी छोटु उर्फ लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के माल के सम्बन्ध मे अनुसंधान किया जाकर तीन मौबाईल व एक मोटर साईकिल और बरामद कर जब्त की गई। है। आरोपी छोटू उर्फ लाल मोहम्मद से रियलमी कंपनी के दो व वीवो कंपनी के दो मोबाईल एवं एक मोटर साईकिल बरामद की है।
0 टिप्पणियाँ