विश्व आदिवासी दिवस पर पारम्परिक शोभायात्रा 9 को, सांस्कृतिक के साथ सम्मान समारोह आयोजित होगा



चित्तौड़गढ़। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में विश्व आदिवासी 09 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भड़किया ने बताया कि बुधवार को प्रातः 10 बजे से गोराबादल स्टेडियम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पारम्परिक वाद्य यंत्र, थाली, मांदल, मशक बाजे बजाते हुए पारम्परिक वेशभूषा में नाचते-गाते, नारे लगाते समाज के लोग चलेंगे। यह शोभायात्रा गोल प्याऊ, सुभाष चैक, पुरानी पुलिया, कलेक्ट्री चैराहा होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगी जहां समाज की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के साथ ही महासभा का आयोजन होगा। आयोजन के लिए सभी तहसीलों से समाजजन रैली के रूप में आएंगे।
समिति के जमनालाल भील आमोलिया, गोपाल भील आकोड़िया, खेमराज भटकोटड़ी, शंकरलाल ओछड़ी, रमेशचन्द्र जीतियास, शम्भूलाल सेगवा, कमलेश एराल, भगवतीलाल होड़ा, नारायणलाल नगावली, बगदीराम बोदियाना के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ