गंगरार के सिविल जज के घर घुसे चोर, 20 तोला सोना व नकदी चोरी


गंगरार (माय सर्कल न्यूज़ @ चंद्र प्रकाश धोबी)। गंगरार के एक सिविल न्यायाधीश के घर पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बीस तोला सोना व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 
मौके पर पुलिस थाना अधिकारी मय जाब्ता पहुंचा और चित्तौड़ से डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। 
गंगरार क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी में बीती रात एक सिविल मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार आहारी के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की। मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मूलत उदयपुर जिले के रहने वाले हैं। वो उदयपुर पर गए हुए थे। सोमवार को सुबह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास पर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उनके घर से करीब 20 तोला सोना और 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ली गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना अधिकारी रूप सिंह मौके पर थाना अधिकारी मय जाब्ता पहुंचे और मौका देखा। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम चित्तौड़गढ़ से बुलाई गई और जांच की जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ