ऑटो चालकों ने कानूनी कार्यवाही की मांग की, एसपी को सौंपा ज्ञापन



चित्तौडगढ़। चित्तौडगढ के ऑटो चालक जिलाध्यक्ष अयुब अली के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर ऑटो चालकों के साथ मारपीट करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।  
 कलेक्ट्री चौराहे पर 8 अगस्त को अलसुबह ऑटो चालक अजय सिन्धी विनायक होटल के बाहर खड़ा था और रोड किनारे चाय पी रहा था तभी होटल विनायक के मैनेजर ने ऑटो हटाने के लिए बोला। ऑटो हटाने कि सहमति प्रकट की तभी होटल के कर्मचारियों ने नारायण लाल साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और होटल से लठ्ठ लेकर मारने दोडे  मेरे ऑटो चालक के साथियों ने बीच बचाव किया और मुझे छुडाया तब उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया।
उसके बाद मौके पर पुलिस जाप्त आ गया दोनों पक्षों को समझा कर रवाना कर दिया। उसके बाद हमारे ऑटो चालक साथी नारायण प्रजापत रेल्वे स्टेशन से सवारियॉ लेकर कलेक्ट्री पर आये जैसे ही चौराहे पर सवारियॉ उतारने के लिए ऑटो खडा किया आते ही उन पर विनायक होटल के स्टाफ 10-15 जनों ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की जो वर्तमान में अस्पताल में ही भर्ती है। 
नारायणलाल प्रजापत पिता प्रताप प्रजापत निवासी सिंचाईनगर चित्तौडगढ़ के साथ मारपीट की उस समय से हॉस्पीटल मे एडीमट है। उसकी सुध लेने वाला कोई नही है। उसके साथ निष्पक्ष कार्यवाही की जावें। ऑटो चालक युनियन का निवेदन है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच 2 दिन के अन्दर कार्यवाही की जावें और इनको गिरफ्तार कराया जावें अन्यथा ऑटो चालक युनियन हडताल करेगें कोई ऑटो संचालन नही होने की चेतावनी दी हैं।
ज्ञापन सौपने वालो मे बीसूका उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिलाध्यक्ष अयुब अली, कोषाध्यक्ष नितिन सिंगोलिया, मुश्ताक अली जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना खान, रफीक खान, हनीफ मंसुरी, नारायणसिंह, रईस खान, अयुब अब्बासी, सलाहकार गुड्डू, रामचन्द्र सेन, धनजी बुनकर, निसार मोहम्मद, सद्दाम छीपा, मोहम्मद शेर, युनुस छीपा, कमलेश, असलम, कालू वाल्मिकी, नारायणसिंह, दिनेश प्रजापत, नाथू तेली, अजय, राकेश, चन्द्रकाश, संजय, अभिषेक, तारा, मोहनसिंह, शाकीर कुरैशी, शाहरूख खान, मुकेश बंजारा, सत्तु पटवा, कमलेश प्रजापत, नूर मेाहम्मद, श्रवण दास, पिडित - अजय सिन्धी आदि कई ऑटो चालक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ