स्कूली छात्रा के साथ मनचले युवक ने की छेड़छाड़, युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में


जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज @रविकान्त जोशी)। स्कूल जा रही एक स्कूली छात्रा के साथ मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जहाजपुर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि छात्रा के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि पालिका क्षेत्र के बोरानी ग्राम से जहाजपुर पढ़ने आने वाली छात्रा चावंडिया चौराहा से नागदी नदी होकर स्कूल जा रही थी तभी नागदी के रास्ते में छात्रा को अकेली देख कर एक मनचले युवक ने परेशान व छेड़छाड़ की जिस पर छात्रा के चिल्लाने पर आरोपित युवक वहा से भाग गया। वही जहाजपुर थाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मनचले युवक की तलाश शुरू कि जिस पर मनचले युवक कलाम पिता सलिम मोहम्मद शाह को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ में परेशान करने के मामले के बाद मीणा समाज विकास संस्थान व समग्र हिंदू समाज के लोगों ने जहाजपुर चावंडिया चौराहे पर एकत्रित होकर जुलूस निकाला। बाद उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को विज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की कि विद्यालय के आसपास आवारा मनचले लड़कों पर पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाए। छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। नगदी नदी रोड़ पर अवैध केबिनों को हटाया जाए। रात्रि 10 बजे बाद बाजार, होटल, दुकान ,केबिनो आदि को बंद कराया जाए। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा तीन दिवस में नगदी नदी के पास लगी केबिन को नहीं हटाया गया तो हिन्दू समाज द्वारा केबिनाे काे हटाया जाएगा जिसकी समपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की हाेगी।
इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा, समाजसेवी रामकुमार मीणा, मीणा समाज विकास संस्थान अध्यक्ष लादू लाल मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गेगाराम मीणा, सरंपच शैतान मीणा सनातन हिंदू समिति के ओमप्रकाश सोनी, नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष दामोदर शाह, शौरभ मीणा सहित सेकडौ लोग ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ