जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज @रविकान्त जाैशी)। श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान जहाजपुर के तत्वाधान में समाज के आदि पुरखा महाराजा श्री अजमीढ महाराज की भव्य शोभा यात्रा बस स्टैंड स्थित समाज के पंचायती नहरी से गाजे बाजे के साथ निकली। जो कि कस्बे के बस स्टैंड सदर बाजार चमन चौराहा होते हुए प्रमुख मार्ग से निकली। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर समाज बंधुओ ने पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। कस्बे के मच्छी कारण चौराहे पर प्रधान सीता देवी गुर्जर, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक, पार्षद अनिल उपाध्याय, महावीर मालू आदि ने शोभा यात्रा में शामिल पुरुष महिलाओं को फ्रूटी वितरित की शोभा यात्रा वापस समाज के मोहरे में पहुंची जहां सामाजिक सुधार पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष उछब लाल सोनी कोटडी व रामपल सोनी आकोला व अतिथि के रूप में समाज के संरक्षक देवकिशन सोनी, तहसील संरक्षक सोहनलाल सोनी कुराडिया, समाज के अध्यक्ष सत्यवान सोनी, पूर्व जिला मंत्री रामस्वरूप स्वर्णकार, मंत्री परमेश्वर सोनी,
महिला मंडल के अध्यक्ष मीना देवी सोनी, मंत्री नीता सोनी, आशा देवी सोनी कोटडी मंचसत उपस्थित रहे। अतिथियों का स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पमाला एवं साफा बनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता बालक बालिकाओं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष उछब लाल सोनी ने जहाजपुर स्वर्णकार समाज द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा की समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हमेशा उनका सहयोग रहेगा। मंच का संचालन पूर्व जिला मंत्री रामस्वरूप स्वर्णकार ने किया । इस दौरान कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, विधी मंत्री अनिल कुमार सोनी, गोपाल सोनी, भैरूलाल सोनी, रामप्रसाद सोनी, ओमप्रकाश सोनी, श्याम लाल सोनी आदि समाज बंधु व महिलाएं उपस्थित रही। गोष्टी के बाद अध्यक्ष सत्यवान सोनी ने आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया वहीं कस्बे में चलने वाली सोनी लाइब्रेरी के संचालक अविनाश सोनी ने घोषणा की कि कस्बे मैं एमआरएफ टायर शोरूम के वहां चल रही अत्याधनिक लाइब्रेरी में कक्षा 10 से ऊपर के बच्चे व कंपटीशन देने वाले समाज के स्टूडेंट के निशुल्क व्यवस्था पढ़ाई रहेगी।
0 टिप्पणियाँ