भील समाज ने मनाई राणा पूंजा जयन्ती : प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा से ही हर परिवार की प्रगति व उन्नति संभव- राज्यमंत्री गुर्जर



जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज @रविकान्त जोशी)। राजस्थान भील समाज विकास समिति के तत्वाधान में राणा पूंजा जयंती एवम प्रतिभा सम्मान समारोह बारह देवरा प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तोर पर बीज निगम बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर राणा पूंजा जयंती एवम प्रतिभा सम्मान समारोह में कार्यक्रम में शामिल हुए।
समाराेह मे बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने भील समाज से आह्वान करते हुए कहा की सरकार का मकसद आपके समाज को सम्मान पूर्वक आगे बढ़ाना है। इसके लिए आप लोगो को अपने बालक बालिकाओं को शिक्षा के लिए विद्यालय भेजना होगा।जिससे आपके परिवार की सोच में बदलाव आ सके। और शराब का त्याग करने का आहवान किया।इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।
इस मौके पर भील समाज ने बाराह देवरा से शोभायात्रा निकाली जो नगर के विभिन्न रास्तो से होकर वापस बाहरा देवरा मैदान में पहुंची जहा शोभायात्रा का समापन हुआ। 
         
राणा पूंजा जयंती के अवसर पर बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने भील समाज को पचास हजार नकद जयंती मनाने के लिए वह 50 हज़ार भील समाज केबालक बालिकाओं के छात्रावास भवन बनाने के लिये पदाधिकारियों को दिये साथ ही कहा कि भील समाज को अब शराब का नशा छोड़कर अपने बच्चों की ओर ध्यान देकर उन्हें पढ़ा लिखा कर कलेक्टर एसपी बनाना चाहिए साथ ही कहा कि भील समाज के टैलेंटेड बच्चों को वह दिल्ली में अपनी तरफ से फ्री कोचिंग करवाएंगे और उसका सारा खर्च भी उठाऊंगा। यह सुनते ही भील समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और पंडाल धीरज गुर्जर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ