आक्या के चुनावी कार्यालय का भदेसर मुख्यालय पर हुआ उद्घाटन


भदेसर, (माय सर्कल न्यूज @शैलेन्द्र जैन)। चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के चुनावी कार्यालय का भदेसर मुख्यालय पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन करने से पूर्व रावला चौक के यहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
इस जनसभा में पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ पूर्व, सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रतन लाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन लाल रेबारी, नाहरगढ़ सरपंच सौसर जाट, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर भैरूलाल जाट, सरपंच नारायण सिंह, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह धरोल, सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, प्रकाश भट्ट, उप सरपंच बाबूलाल माली, पूर्व उप सरपंच पुखराज जैन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल सोनी, पेंशनर समाज के सदस्य मानक लाल खटोड़, सर्व समाज के प्रतिनिधिगण, भदेसर, भालूंडी धीरजी का खेड़ा, कन्नौज, सुखवाड़ा, नाहरगढ़ से अनेक कार्यकर्ता भी इस कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि पिछले 10 सालों से वह चित्तौड़गढ़ विधानसभा के हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में शरीक हुए हैं साथ ही अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सर्व समाज को साथ में लेकर कार्य किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ