चित्तौड़गढ़। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अरनिया पंथ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
पीओ एवं प्रधानाचार्य अभिषेक चाष्टा ने बताया कि अरनिया पंथ में ईएलसी क्लब द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें बालकों द्वारा संकल्प पत्रक भरवाए जाने का कार्य प्रगति पर है, जिसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा वोट 25 नवंबर को मानव आकृति बनाकर चित्रित किया गया। यहां कक्षा 9-12 के बालको को वोटर हेल्पलाइन, cvigil एवं kyc app की जानकारी भी नियमित रूप से दी जा रही है। सेल्फी पॉइंट पर स्टाफ एवं 18+ आयु के बालको ने सेल्फी भी ली। प्रार्थना सभा मे बालको को मतदान की शपथ दिलवाई जा रही है। उक्त सभी कार्यक्रमो के द्वारा मतदाताओं तक मतदान की तारीख को अनिवार्य मतदान करने की अपील ली जा रही है। साथ ही बालको के गृह कार्य की कॉपी मैं अभिभावकों को मतदान दिवस 25 नवम्बर को मतदान करने के निमंत्रण भी शीघ्र भेजे जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ