शाहपुरा से बैरवा को बनाया भाजपा प्रत्याशी

शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)।।विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है जहां भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक कैलाश मेघवाल टिकट काटकर संघ से जुड़े पदाधिकारी पर विश्वास जताते हुऐ लालाराम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है।
शाहपुरा विधानसभा से वर्तमान विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने एक महा पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था फिर भी क्षेत्र के राजनेता कयास लगा रहे थे कि भाजपा पुन कैलाश मेघवाल को प्रत्याशी बना सकती है लेकिन आज भाजपा की तीसरी सूची जारी हुई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लालाराम बैरवा को उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद शाहपुरा के त्रिमूर्ति सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।
लालाराम बेरवा मूलत केकड़ी जिले के रहने वाले हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के साथ ही शारीरिक शिक्षक थे जहां चद महा पहले राजकीय सेवा से ऐच्छिक सेवा निवृत्ति ली और आज भाजपा ने शाहपुरा आरक्षित सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है बेरवा पिछले 2 वर्ष से शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका भी निभा रहे हैं जहां शाहपुरा क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता करवाने के साथ ही सामाजिक आयोजन में भाग लेने के कारण कार्यकर्ताओं तक पकड़ बनाई थी इसी की बदौलत आज भाजपा ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ