चित्तौड़गढ़। कांग्रेस से टिकट नही मिलने से नाराज आनन्दी राम खटीक ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जॉइन कर ली हैं। आरएलपी जॉइन करने के बाद आनन्दी राम खटीक को कपासन से आरएलपी से उम्मीदवार बनाया गया हैं। 2018 में कांग्रेस पार्टी ने आनन्दी राम को कपासन से प्रत्याशी बनाया था। इस बार कपासन से पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा को टिकट मिलने से आनन्दी राम खटीक व उनके समर्थक ने विरोध जताया और गुरुवार को आरएलपी को जॉइन कर ली। कांग्रेस से बैरवा को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थक मान रहे थे कि विरोध के बाद उन्हें कांग्रेस से टिकट को चेंज कर आनन्दी राम को टिकट मिल जाएगा लेकिन अब यह साफ हो गया कि आनन्दी राम आरएलपी से चुनाव लड़ेंगे। कपासन सीट पर कांग्रेस-भाजपा के बीच इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आनन्दी राम खटीक ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक दी हैं। ऐसे में अब कपासन सीट भी रोचक होने जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ