चित्तौड़गढ़। गत 16 मई को कपासन शहर स्थित एक ज्वेलर्स को दुकान में 200 ग्राम सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया हैं। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। वही चोरी किए गए सोने के 200 ग्राम आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
सुधीर जोशी जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ ने बताया कि गत 16 मई को प्रार्थी मुकेश कुमार पिता नंदलाल जाति सिरोया (जैन) उम्र 46 साल निवासी समता भवन के पास कपासन ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं प्रार्थी मुकेश कुमार पिता नंदलाल मेरी सुनार की दुकान सोने चांदी की दुकान कपासन के बस स्टेण्ड पर स्थित
धर्मशाला के सामने है मेरे पिता नंदलाल दुकान पर अकेले बैठे थे। एक अज्ञात लड़की व एक अज्ञात बुजुर्ग ने दुकान से एक डिब्बे से 200 ग्राम सोना चोरी किया हैं। उस डिब्बे में बालिया, लोंग ईत्यादि सामान था। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान लादूलाल उ.नि. थाना कपासन के जिम्मे किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह व वृताधिकारी अनिल सारण वृत कपासन के सुपर विजन में रतनसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रकरण हाजा में टीम द्वारा मुल्जिमानों को पकडने हेतु तकनीकी साक्ष्यों, आसुचना संकलन एवं मुखबीर तंत्र को मजबुत कर संदिग्धों की तलाश की गई।साईबर सैल टीम को मौके पर बुलाई गई एवं घटनास्थल का बी.टी.एस. लिया गया। जरायम पेशा व्यक्तियों के डेरों में सादा वस्त्र धारी जवान लगा कर आसुचना संकलित की गई। प्रकरण में मनोवैज्ञानिक तरीके से एवं तकनीकी सहायता से अनुसंधान कर रेवाडी (हरीयाणा) से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर अभियुक्तगणों को नामजद कर अभियुक्तगणों की टेम्पो चालक बन टैम्पो चला अभियुक्तगणों के ठिकानों की रैकी कर एंव फाईनेन्स कम्पनी के कर्मचारी बन लोन पास कराने के लिये वेश-बदल कर अभियुक्तगणों तक पहुंचे।
तरीका वारदात अभियुक्तगणों द्वारा पुछताछ पर बताया कि वारदात से एक दिन पहले घटनास्थल से 50-60 किलोमीटर दूर शहर में धर्मशालाओं में कमरा किराये लेकर चिन्हित वारदात स्थल पर सुबह जल्दी रैकी करना एवं जिस दुकान पर दुकानदार वृद्धजन हो ऐसी दुकान को चिन्हित कर वारदात कर पुलिस से बचने के लिये ग्रामीणों रास्तों से भाग जाते थे।
पुलिस ने इस मामले में जसवन्त सिंह पिता रतन सिंह जाति सैनी उम्र 50 साल निवासी महावीर कॉलोनी वार्ड न. 15 हिसार
थाना सिटी हिसार जिला हिसार (हरियाणा) हाल मनेठी थाना खोल जिला रेवाडी (हरियाणा) और ललित पिता नरेश गोद पुत्र सुरेन्द्र जाति बावरीया उम्र 19 साल निवासी नरहावली थाना सिटी फरीदाबाद जिला फरीदाबाद (हरियाणा) हाल मनेठी थाना खोल जिला रेवाडी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उच्च दर्जे के बदमाश होकर पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में काफी स्थानों से ज्वैलर्स की दुकानों से सोने व चांदी के ज्वैलर्स चोरी करना कबुल किया है। गठित टीम में रतन सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन, लादूलाल उ.नि., सुभाषचन्द्र स.उ.नि., कानि. पप्पुराम, कानि. वेदप्रकाश, कानि. राजेन्द्र साईबर सैल चित्तौडगढ़ के राजकुमार हैड कानि., रामावतार कानि., गणपत कानि. एवं महिला कानि. रमता रिजर्व पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़, विशेष योगदान साईबर सैल चित्तौडगढ के रामावतार कानि. व कस्बा चौकी कपासन के जितेन्द्र कुमार कानि. के द्वारा तकनीकी सहायता से प्रकरण का खुलासा करने में एवं मुल्जिमों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामद कराने में अहम योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ