कन्टेनर की केबिन में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर ऊनाव से मुंबई के लिए जा रहे एक कन्टेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कंटेनर में आग के बाद हाइवे पर एक घण्टे तक यातायात रोका गया।
जानकारी के अनुसार 21 मई को उन्नाव से मुंबई के लिए कंटेनर निकला जो भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी के पास शॉर्ट सर्किट वजह से कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते कन्टेनर से आग की लपटें उठनी लगी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया गया कि कंटेनर में 21 टन मांस भरा हुआ था जो मुंबई लेकर जा रहा था  इस मौके पर नेशनल हाईवे के एम्बुलेंस और चित्तौड़गढ़ व सांवलियाजी से  एक-एक दमकल मौके पर पहुंची। आग की घटना के चलते हाइवे पर करीब एक घण्टे तक आवागमन रोका गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ