थाना कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित दुकान से लाखों का माल चोरी



चित्तौड़गढ़। शहर स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लाखों की चोरी होने एवं चोरी का पता लगाकर माल बरामद किये जाने को लेकर थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
दुकान मालिक विमल कुमार सरूपरिया ने बताया कि शहर में अप्सरा सिनेमा के पास स्थित सरूपरिया सेल्स कॉर्पोरेशन में रविवार रात चोर ताले काटकर दुकान में रखे कीमती पीतल के सामान, ब्रास की फीटिंग वाल मोटर आदि चोरी कर ले गये। चोरी गये माल की कीमत लगभग 6 लाख रूपये आकी गई। थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराने के बावजूद कार्यवाही की शिथिलता को लेकर प्रभावित व्यापारी के साथ व्यापार महासंघ द्वारा थानाधिकारी को लिखित में शीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग की। थाना कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर ही एक व्यस्त क्षेत्र में चोरों द्वारा ताले काट कर लाखों रूपये के सामान की चोरी करने पर व्यवसायियों ने रोष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ