सीमेंट मजदूर यूनियन सीटू का आंदोलन जारी, फैक्ट्री गेट पर अनुमति नहीं देने से कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन



चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (लाफार्ज) सीमेंट में सीमेंट मजदूर यूनियन निम्बाहेड़ा सीटू द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन तेरहवें दिन भी जारी रहा।
सीटू के कालूराम सुथार ने बताया कि श्रमिक अपनी मांगों को लेकर अनवरत आंदोलनरत हैं। 25 जून को प्रबन्धन, ठेकेदार ने पुलिस बल के सहयोग से धरना स्थल पर बैठे श्रमिकों को गिरफ्तार करवा दिया, जिसके चलते संगठन के नेतृत्व में 12वें दिन हड़ताली श्रमिकों ने सदर थाना निम्बाहेड़ा में तथा 13वें दिन कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। अब 14वें दिन उपखण्ड कार्यालय निम्बाहेड़ा के बाहर अपना प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन से रोकने पर श्रमिकों ने आमसभा में निर्णय लेकर केन्द्र श्रम विभाग कोटा, श्रम प्रवर्तन अधिकारों को नोटिस भेजा और सीमेन्ट वेज बोर्ड के खिलाफ न्यायालय में शरण लेने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ भारत के राजपत्र एवं श्रम कानूनों की पालना की कार्यवाही हेतु मांग पत्र फैक्ट्री गेट पर श्रमिकों के बैठने पर पुलिस द्वारा रोक लगाने के विरोध एवं फैक्ट्री द्वारा कानून के नियमों की पालना कराने को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सीकर से लोकसभा सदस्य अमराराम को पत्र भेज कर संसद में आवाज उठाने की मांग की गई वहीं का. तपन सेन, सीटू राष्ट्रीय सचिव को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखा गया। प्रबंधन, ठेकेदार द्वारा असंवैधानिक कार्यवाही कर मॉडल स्टेण्डिंग ऑर्डर की अवहेलना कर गैर कानूनी ढंग से श्रमिकों को काम पर लेने को बंद कराने, श्रमिक उमराव सिंह को निजी कार्य करने का आदेश देने का श्रमिक विरोध कर रहे हैं जबकि ठेकेदारों को वर्कऑर्डर मात्र पैकिंग प्लांट में श्रमिकों से कार्य करने का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ