कपासन (अंकित वैष्णव) आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शिक्षा अधिकारियों ने किया अवलोकन
ब्लॉक स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन सज्जन वाटिका कपासन में किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का अवलोकन दिनांक 08.08.2024 को जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 मुख्यालय चित्तौडगढ राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अवलोकन के दौरान शर्मा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व को स्पष्ट करते हुए बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास की भावनाओं को जागृत कर उनको सबल एवं सजग बालिका के रुप में प्रतिष्ठित करने पर बल दिया। सीबीईओ कपासन डॉ0 राम सिंह चुण्डावत ने प्रत्येक विद्यालय से बालिकाओं हेतु प्रशिक्षण ले रही महिला पीईटी/शिक्षकों को आत्मरक्षा तकनीकों पर तैयार करने एवं बाल अधिकार सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण प्रभारी गोपाल लाल शर्मा, एसीबीईओ ने बताया की प्रशिक्षण पश्चात उक्त प्रशिक्षक अपने अपने विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले आत्मरक्षा शिविर में कुल 45 दिन 15 दिन प्रतिमाह, 3 माह में बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण व्यवस्थापक के रुप में कैलाश चन्द्र लौहार व विनोद कुमार आचार्य उपस्थित थे। दक्ष प्रशिक्षक के रुप में ममतारानी शर्मा, पिंकी शर्मा, पुजा बिजारनिया, नीलम जाट कार्य कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ