महिलाओं ने नंदोत्सव मनाया|

  कपासन माय सर्कल (अंकित वैष्णव)   श्री यशोदानंदन सत्संग महिला मंडल ने कृष्ण नंदोत्सव भजन कीर्तन आयोजित किये गये ।
              श्री यशोदा नंदन सत्संग मंडल के कैलाश चन्द्र गर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मासिक शिवरात्रि के पर्व पर श्री यशोदा नंदन सत्संग महिला मण्डल द्वारा कृष्ण नंदोत्सव,भजन व सत्संग कार्यक्रम आयोजित किये गये । उन्होंने बताया कि गणपति पूजन एवं लड्डू गोपाल ठाकुर जी के श्रृंगार के बाद के दोपहर 2ः00 बजे उत्सव आरम्भ हुआ।  
 आयोजक बैराडिया परिवार सीमा विजयवर्गीय के अनुसार महिलाओ ने भजना की धुन पर भाव नृत्य किया। नंदउत्सव में सैकड़ो महिलाओं ने फूलों से होली भी खेली। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर की कई महिलाए उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ