राजस्थान सरकार ने जयपुर और जोधपुर सहित 22 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। 52 आईएएस के तबादलों का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया।
मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव राजन विशाल का तबादला जयपुर कलेक्टर के पद पर किया गया है। जयपुर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का तबादला श्रम विभाग के कमिश्नर पद पर किया गया है। पाली के जिला कलेक्टर अंशदीप को अजमेर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह कुड़ी को झुंझुनूं कलेक्टर और राजेन्द्र सिंह शेखावत को करौली कलेक्टर लगाया गया है। भगवती प्रसाद कलाल को सिरोही से हटाकर बीकानेर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। ताराचंद मीणा को उदयपुर, हरिमोहन मीणा को कोटा, नरेन्द्र गुप्ता को बारां, रूक्मणि रियार को श्रीगंगानगर, सिद्धार्थ सिहाग को चूरू, हिमांशु गुप्ता को जोधपुर, नमित मेहता पाली कलेक्टर बने हैं। आलोक रंजन का भरतपुर, अरविन्द कुमार पोसवाल का नागौर, शुभम चौधरी का डूंगरपुर, सुरेश कुमार ओला का सवाईमाधोपुर, कमर उल जमान चौधरी का दौसा, डॉ भंवर लाल का सिरोही, आशीष मोदी का भीलवाड़ा, पीयूष सामरिया का चित्तौड़गढ़, नीलाभ सक्सेना का राजसमंद और डॉ प्रतिभा सिंह का जैसलमेर जिला कलेक्टर पद पर तबादला किया गया है।
0 टिप्पणियाँ