बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति के साथ पहुँची चित्तौड़ दुर्ग

चित्तौड़गढ़। प्रख्यात भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति के साथ आज चित्तौड़गढ़ पहुंची। विश्व विख्यात दुर्ग का भ्रमण किया। साइना ने दुर्ग पर व्यू प्वाइंट, कुंभामहल, विजय स्तंभ, समिधेश्वर महादेव, गोमुख, पद्मिनी पैलेस, सूरजपोल आदि कई जगह पर भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। साइना नेहवाल ने कहा कि वह रानी पद्मावती मूवी देखने के बाद से चित्तौड़ दुर्ग देखने का मन बनाया था। प्रख्यात बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंची। नेहवाल ने  श्रीसांवलियाजी के दर्शन भी किए। चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण के बाद उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ