पुलिस पर हवाई फायर कर भागे तस्कर, 78 किलो अफीम व फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त, 5 जिंदा कारतूस भी

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी से 78 किलो से अधिक अफीम बरामद की हैं। पुलिस ने गाड़ी से एक मैगजीन से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने प्रेसवार्ता कर मामले में पूरी जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को अफीम तस्करी करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय मार्ग स्थित रिठौला से देवरी के बीच नाक़ाबन्दी शुरू की। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देकर तस्करों ने एकाएक से ब्रेक लगा दिए। पुलिस ने त्वरित स्टॉप स्टीक डाल दी। जिससे टायर पंचर होने के बाद भी तस्कर गाड़ी को भगाते हुए आगे भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो दो तस्कर गाड़ी से उतर कर पुलिस पर हवाई फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागते हुए जंगल में भाग गए। पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता पहुँचा और पास के जंगलों में खोजबीन की लेकिन कही पर भी तस्करों के पता नही चल पाया। तस्करों द्वारा छोड़ कर गए फॉर्च्यूनर गाड़ी की तलाशी लेने पर तीन कट्टों में 78 किलो अफीम मिली। अफीम सहित फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त किया गया। गाड़ी में एक मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस भी मिले हैं। गाड़ी में दो अलग-अलग नम्बर की प्लेट्स भी मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ