खतरनाक एक्सीडेंट : चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन पर सडक हादसा, एक की मौत, तीन घायल

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 27 पर रविवार को बेगूं थाना क्षेत्र के मांडना के पास हुए सड़क हादसे में कार चालक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ उसकी पत्नी अर्चना, पुत्र सत्यम एवं पुत्री आस्था गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि यह परिवार अपनी कार से अहमदाबाद से शिवपुरी जा रहा था। इसी बीच क्षेत्र के मांडना के पास हादसा हो गया। सूचना पर बेगूं पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मृतक के शव को बेगूं चिकित्सालय के मुर्दा घर में रखवाया एवं घायलों को भर्ती करवा कर परिजनों को सूचित किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ