चित्तौड़गढ़। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने श्रीनाथ वाटिका में राजीवगांधी बिग्रेड के सदस्यता अभियान के एनरोलर की बैठक ली।
अखिल भारतीय को कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर आज श्रीनाथ वाटिका में अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 46 पंचायत प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर अधिक से अधिक सदस्यों को डिजिटल के माध्यम से कांग्रेस में जोड़ने का आव्हान किया, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर डिजिटल अभियान को गति देने को लेकर अपने पिछले कार्यकालों में कराए गए विकास कार्यो तथा भाजपा शाषन में अवरूद्ध हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताते हुए युद्धस्तर पर आगामी चुनाव तक डटकर मुकाबला करने हेतु कहा है।
अतिथि ने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते हुए महँगाई के मुद्दे को कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्यकालों का तुलनात्मक रूप से घर घर तक पहुचाने का आव्हान किया।
इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, कांग्रेस प्रवक्ता महेंद्र शर्मा, चीफ एनरोलर नवरतन जीनगर, महावीर सिंह डैलवास, उपसरपंच गोरिलाल गुर्जर,सुनील जाट जिलाध्यक्ष राजीवगांधी बिग्रेड रतन जाट ने में भी सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में राजीव गांधी ब्रिगेड के पंचायत अध्यक्ष राजकुमार खटीक, विपुल पालीवाल, भेरु लाल जाट, ख्याली लाल साहू, दिव्य प्रताप सिंह शक्तावत, रामप्रसाद जाट, छतरपाल सिंह चौहान, सुभाष राव, जगपाल सिंह, मनीष सेन, शंभू लाल ढोली, विनोद धोबी, किशन लाल रेगर, नागजी राम डांगी, मदन अहीर, प्रभु लाल जटिया आदि कार्यकर्ता व पंचायत प्रभारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ