बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती


 
निंबाहेड़ा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेश कार्यालय रेलवे स्टेशन गेट पर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती मनाने को लेकर रात्रि को 8:00 बजे सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश छत्रपति की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में बिहारी लाल सोलंकी पूर्व पार्षद प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग)" दर्द की आवाज" संपत राठौड़ प्रदेश सचिव सफाई मजदूर कांग्रेस मुकेश कुमार मेघवाल पार्षद नगर पालिका कैलाश आर्य अध्यक्ष अंबेडकर क्रांति मंच प्रदीप कुमार बौद्ध बुद्ध विहार जलिया पिपलिया नितिन कुमार मुकेश कुमार सुशील कुमार आदि जन उपस्थित होकर सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाई जाएगी एक विशाल जुलूस मोटरसाइकिल वाहन रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए अंबेडकर बस स्टैंड पहुंच कर सभी माता बहने युवा पुरुष गण आमजन डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके पश्चात आम सभा का आयोजन किया जाएगा वक्ताओं द्वारा बाबा साहब की जीवनी बाबा साहब के विचारों बाबा साहब के संदेश सविधान की जानकारी शिक्षा और संगठन आदि विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ