निम्बाहेड़ा। सोमवार को परम्परागत गणगौर पूजा स्थल माहेश्वरी मोहल्ला से गणगौर उत्सव समिति के तत्वावधान में ईसर-पार्वती की प्रतिमाओं को श्रृंगारित कर गणगौर की सवारी निकाली गई।
इससे पूर्व गणगौर पूजन स्थल माहेश्वरी मोहल्ला में प्रातः से ही ईसर-पार्वती की पूजा करने सुहागिनों एवं कुमारियों का तांता लगा रहा। पूजन में कुमकुम, काजल, हल्दी, मेंहदी की बिन्दियां लगाई गई।
पूजन के समय महिलाओं ने गणगौर के गौर-गौर गणपति, ईसर पूजे पार्वती जैसे लोक गीत गाये। हाथीवाला मंदिर गणगौर उत्सव समिति की संयोजिका गीता देवी शारदा के संयोजन में सायंकाल 5 बजे माहेश्वरी मोहल्ला से गणगौर की सवारी, बैंड बाजों के साथ निकाली गई। सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई, उदयपुर मार्ग स्थित सार्वजनिक उद्यान में पंहुची।
गणगौर की सवारी में गायत्री शारदा, कमला बाहेती, गीता शारदा, राधा जाजू, शिखा शारदा, कृष्णा भराड़िया, ममता शारदा, शकुंतला आगर, रेणु जाजू, जानकी तोषनीवाल, सीमा शारदा, द्रोपदी साबू, नीतू शारदा, रानी शारदा, किरण शर्मा, सुनीता शारदा, निशा मंत्री, दीपा शारदा, अंजू मनिहार, एकता सोनी, पूजा भराडिया, संध्या गुप्ता, अंजली बजाज, सोनाली शारदा, सोनिया धूत, आशा राठौड़, चंदा जैन, अंजली शारदा आदि ने भाग लिया।
यहां नगर के माहेश्वरी मोहल्ला, इंदिरा काॅलोनी, नया बाजार आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उद्यान में महिलाओं ने परम्परागत लोक गीत गाये, नृत्य किये एवं खेल भी खेले।
0 टिप्पणियाँ