ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वुमन कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूं की प्रिंयका ने जीता रजक पदक, किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। 28 से 30 मार्च तक संपन्न हुई 45वॉ ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वुमन कबड्डी प्रतियोगिता में बेगू निवासी प्रियंका सोनी ने


अपने खेल कौशल से रजत पदक प्राप्त किया है। वे अभी क्षेत्र के बस्ती में डाक सहायक के रूप में कार्यरत है। प्रियंका रानी ने डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स हरियाणा के तत्वाधान में सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और रजत पदक प्राप्त किया। 

प्रियंका ने पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर 7 गोल्ड 4 सिल्वर एवं पांच कांस्य पदक जीतकर चित्तौड़गढ़ जिले का नाम रोशन किया है। इसी के अन्तर्गत बीजेपी महिला मोर्चा प्रवक्ता विदुषी बिल्लू ने बताया कि महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी ने सांसद कार्यालय में प्रियंका सोनी को   माला पहनाकर, व जोगणिया माता की तस्वीर भेंट कर मुंह मीठा करवा कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका सोनी को बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसमें जिला महामंत्री ऊषा रंधावा, जिला महामंत्री ज्योत्सना चौधरी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, जिला कार्यालय मंत्री रेनू मिश्रा व जिला प्रवक्ता विदुषी बिल्लू उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ