बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा सौन्दर्यक्रण कार्य प्रांरभ, सभापति शर्मा ने किया मौका निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। किला रोड पर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराम अम्बेडकर की प्रतिमा के आसपास चितौडगढ नगर परिषद द्वारा एक हरित पट्टी विकसित कर प्रतिमा को भव्यता प्रदान की जावेगी, इसको लेकर सभापति संदीप शर्मा ने मौका निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
अधिशाषी अभियन्ता प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि किला रोड पर स्थित बाबा साहेब भीमराम अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है, बाबा साहेब भारत रत्न होकर देष की धरोहर है एवं उनकी शख्सियत हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है, उनके जीवन को प्रेरणा स्वरूप अपनाने हेतु एवं उनकी शख्सियत के अनुरूप नगर परिषद द्वारा उनकी प्रतिमा के आसपास के क्षैत्र को विकसित कर वहॉ एक हरित पट्टी, फव्वारा लगाया जावेगा, इसके साथ ही प्रतिमा के सामने एक पेस्डटल बनाया जावेगा, जिस पर बाबा साहेब के सारग्रभित कोटेशन अंकित किये जाएंगे।
 इस कार्य का सोमवार को सभापति संदीप शर्मा ने मौका निरीक्षण कर तकनीकी अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष देते हुए बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रेल से पूर्व कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस कार्य पर नगर परिषद द्वारा अनुमानित 18 लाख रू व्यय किये जाएंगे।
इसके साथ ही प्रतिमा से दुर्ग पर जाने वाला मार्ग पर समय समय पर दुर्घटना घटित होती रहती है, उन सब स्थानो का चयन कर उक्त स्थलो को दुर्घटना रहित बनाये जाने के सभापति संदीप शर्मा ने निर्देष दिये ताकि दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके। इसके साथ ही इस सडक को और अधिक चौडा किये जाने के निर्देश दिये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ