चित्तौड़गढ़। गुर्जर समाज मेे प्रेरणा के प्रायः तथा समाज को मुख्य धारा से जोडने वालो कर्नल करोड़ीसिंह बैंसला का 2 दिन पूर्व देहान्त हो जाने पर आज जिला गुर्जर समाज चित्तौडगढ ने सैती स्थित देवनारायण मन्दिर परिसर में अपनी ओर से पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इसमें सभी वक्ताओ ने बताया कि कर्नल बैंसला ने समाज के साथ मिलकर लम्बे समय तक समाज को मुख्य धारा से जोडने के लिए प्रयासरत रहे। इसके लिए उन्हें कई बार आन्दोलन, एवं समाजजन के साथ जेल मे भी रह कर अपनी मांगो की पूर्ति के लिए आवाज उठाते रहे जिसमें समाज उनके साथ खड़ा रहा तथा कई दिनों तक रेल की पटरियों पर बैठकर कई दिन व राते गुजारी। उसके बदले सरकार ने पॉच प्रतिशत एमबीसी मे आरक्षण की व्यवस्था कर समाज को मुख्य धारा मे लाने का काम किया। तथा समाज की ओर से बाबा को सच्ची श्रद्वांजलि तभी होगी जब हमारे यहॉ के बच्चे पढ लिख कर प्रशासन , व्यापार क्षेत्र मे भागीदार बनेगें। इस श्रद्वांजलि सभा मे समाज के गेहरीलाल गुर्जर, रामचन्द्र , महेन्द्रसिंह रावत, किशनलाल, हरश्यामसिंह, हजारीलाल, रतन पीटीआई, महेन्द्रसिंह कसाना, रतनलाल, भंवरलाल, श्रीलाल, गजानन्द, कमल सतखण्डा, मुन्नालाल, छोटूलाल, दिनेशचन्द्र, मुकेश सरपंच, देवीलाल, जमनालाल, भेरूलाल दादिया, मेघराज, रामचन्द्र , देवीलाल, हरिराम, सत्तु, भैरूलाल, किशनलाल, रामलाल, जगदीश, सुखलाल, नारायणलाल, प्रकाश, गोपाल, जगदीश, सत्यनारायण तथा गुर्जर समाज के कई लोग व छात्रावास मे अध्ययनरत छात्र उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ