चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन ने सांगा एसीडी को 53 रन से हराया

चित्तौडगढ। शनिवार को महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन व सांगा एसीडी इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया। सांगा एसीडी के कप्तान ने टॉस जीतकर चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज प्रकाश कुमावत व अनिल अबुझ ने धीमी एवं सधी हुई शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 17 रन जोडे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये विपिन गुप्ता ने 13, शुभम स्वामी ने 33, मनीष ने 6 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवर्स में प्रहलाद मीणा ने मात्र 25 गेंदो में 11 चोके के साथ ताबडतोड 59 रन बनाकर टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन तक ले गये। सांगा एसीडी की ओर से रियांश, वंश एवं सिदार्थ गर्ग ने 1-1 विकेट लिये। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांगा एसीडी टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर पाई। सांगा एसीडी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 98 रन ही बना सकी। चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन की ओर से सतीश तिवारी, विपिन गुप्ता, प्रहलाद मीणा, मनीष, विनीत शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रकार चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन को 53 रनों से विजेता घोषित किया गया। मैच के मेन ऑफ द मैच प्रहलाद मीणा को घोषित किया गया। इस दौरान चित्तौडगढ ज्यूडिशियल इलेवन के कोच विनोद पाणखाणिया, अंबुज सुहाग, विकास बैरागी, हरिप्रसाद भाटिया ने मैदान पर उपस्थित रहकर टीम का मनोबल बढाया। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश दशोरा, जिलाध्यक्ष राजेश व्यास ने वर्चुअल माध्यम से जुडकर टीम को जीत की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ