तिलक लगाकर दी नववर्ष की बधाई

चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल व राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा नववर्ष मनाया गया।
जिलाध्यक्ष अमृत माली ने बताया की हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में बजरंगियों व मातृशक्ति के माध्यम से शहर के विभिन्न चैराहे पर शहरवासियों को नीम, काली मिर्च, मिश्री के प्रसाद के साथ तिलक लगा कर शुभकामनाएँ दी गई तथा गो रक्षा नगर उपाध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में शहर के ढूँचा बाजार, गांधी चैक, कपड़ा बाजार के व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर तिलक लगाकर शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद विभाग अध्यक्षा इंद्रा सुखवाल, नगर अध्यक्ष सीमा सुखवाल, अरूणा सुखवाल, रितू सुखवाल, कविता व्यास, लोकेश साहू, हिमांशु जैन, लोकेश शर्मा, घनश्याम साहू, राजेश सुथार, शिवप्रकाश लोदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ