निम्बाहेड़ा। नगर के दशहरा मैदान के समीप शिव कॉलोनी में बीती रात को एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर नकदी और आभूषण चुरा कर ले गए। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात्रि को निम्बाहेडा नगर के दशहरा मैदान के समीप शिव कॉलोनी पानी की टँकी के पास एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस क्षेत्र में रहने वाले प्रभुलाल माली के मकान में रहने वाले एक राजपूत परिवार टीकम सिंह के सुने कमरों में सामान तीतर बितर कर 60 हजार की नगदी,750 ग्राम के चांदी के पायजेब,14 मोती सोने के चुराने में चोर सफल रहे। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवीफुटेज में चोर 2 बाइक पर चोरी कर भागते हुए कैद हुए।
0 टिप्पणियाँ