चित्तौड़गढ़। चांद दिखाई देने के साथ मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान की 30 रोजे पूरे होने के साथ ही मंगलवार को ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। ईद को लेकर बाजारों में शाम को अच्छी खासी चहल पहल देखी गई। ईदगाह मस्जिद को रंग-रोगन में साफ-सफाई कर नमाज के लिए बिछात अंजुमन सदर जमील अहमद फैज मोहम्मद शाहिद लोहार वह कमेटी के मेंबर ईदगाह पर सफाई के दौरान मौजूद रहे। इधर ऊपर की मस्जिद में फज्र की नमाज के बाद मौलाना खलील अहमद ईद ए नमाज की जानकारी दी। ईदगाह में नमाज के लिए 8.30 पर ईद की नमाज शहर काजी अब्दुल मुस्तफा अदा कर आएंगे। इधर हजरत काजी चल फिर शाम की दरगाह में 8ः45 पर मौलाना यूनुस रजा ईद उल फितर की नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद शहर काजी अब्दुल मुस्तफा को जुलूस के साथ दरगाह हजरत काजी चल फिर शाह ऊपर की मस्जिद तक ले जाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ