39 सौ लीटर बायोडीजल ज़ब्त, 4 डिटेन

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा पुलिस ने तीन पिकअप एवं उनमें भरा 3900 लीटर बायोडीजल ज़ब्त किया। अन्य सामान जब्त तथा चार अभियुक्तों को डिटेन किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि जिले मे अवैध पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत कैलाश सिह सान्दु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के निर्देशन व आशीष कुमार वृताधिकारी निम्बाहेड़ा के सुपरविजन में रविवार को अश्विनी कुमार उनि मय जाप्ता सउनि अम्बालाल, कानि अमित 1596, कानि ज्ञानप्रकाश 337, कानि अशोक 891, कानि मोतीलाल 930, कानि रतनसिंह 586 मय सरकारी वाहन आरजे 09 युए 9084 मय चालक अमरपाल नम्बर 1444 के कार्यवाही करते हुए इंडस्ट्रीयल एरिया निम्बाहेडा में अरिहन्त कांटा के पास स्थित देवकरण समधाणी के गोदाम से व दो पिकअप ईदगाह चौराया के पास से डिटेन की गई। जिसमें से एक पीकअप जिसके रजि. नं. आरजे 06 जीए 8628 के चालक साकिर हुसैन पिता निजामूदीन उम्र 35 साल निवासी थाने के पीछे निम्बाहेड़ा एंव साथी चौनाराम पिता गोटू लाल गायरी उम्र 22 साल निवासी आवरी माता थाना भदेसर, 02 पिकअप आरजे 09 जीए 7518 के चालक भैरूलाल पिता गंगाराम मीणा उम्र 23 साल निवासी मीणों का कंथारिया थाना शम्भूपुरा जिला चितौड़गढ़ व साथी खलासी देवीलाल पिता बगदीराम सुथार उम्र 48 साल निवासी रानीखेड़ा थाना सदर निम्बाहेड़ा एवं 03 पिकअप आरजे 06 जीसी 7598 के डाले में रखे टेंक में भी बायोडीजल भरा होने की सम्भवाना हो संदीग्ध होना पाई जाने से एवं मौके पर उक्त चालको एवं खलासी को नियमानुसार गिरफ्तार किये गये। हर तीनों पिकअप व पिकअप डाले में रखे बायोडिजल से भरे टैंक एवं अन्य सामान वगैरा अन्य सामान को डिटेन किया जाकर जिला रसद अधिकारी को सूचना दी गई जिस पर रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी हितेश जोशी द्वारा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर पहुंच उक्त तीनों पिकअपों के डाले में रखे बायोडीजल का मापन करने पर कुल 39 सौ लीटर बायोडीज़ल हुआ। जो नियमानुसर जब्त किया जाकर अभियुक्तगण के विरूद्ध जुर्म धारा 3 / 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर जब्त अवैध बायोडीजल के सम्बन्ध में अभियुक्तगण से पुछताछ की जाकर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही टीम में हितेश जोशी रसद विभाग, अश्विनी कुमार उनि मय जाप्ता सउनि अम्बालाल, कानि अमित 1596, कानि ज्ञानप्रकाश 337, कानि अशोक 891, कानि मोतीलाल 930, कानि रतनसिंह 586 आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ