चित्तौड़गढ़। जिले में भीषण गर्मी के प्रकाप को देखते हुए शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़ के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भीषण गर्मी का देखते हुए कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं का समय प्रातः 7ः30 से 10ः00 बजे विद्यालय समय किये जाने के साथ ही राजकीय विद्यालयों में संचालित मिड-डे-मिल में कार्यरत कूक कम हेल्पर का विगत 13 माह से मानदेय बकाया चल रहा है जिसको शिक्षा विभाग के माध्यम से शीघ्र जारी कराने की मांग की। जिला महामंत्री कानसिंह ने बताया कि भीषण गर्मी एवं विद्युत की कटौति के कारण विद्यालयों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे लू, डायरिया, सिरदर्द, उल्टी, दस्त, बुखार जैसी बीमारियों से बालकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गौड़, प्रदेश सहसंगठन मंत्री लाल सिंह अमराणा, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद गौड़, जिला महामंत्री कानसिंह सुवावा, बालुलाल धाकड़, सुनिल कुमार पलोड़ आदि का प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ