मंत्री आंजना ने क्षेत्रवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

निम्बाहेड़ा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी मुस्लिम धर्मावलम्बियों को मंगलवार को मनाई जाने वाली ईद उल फित्र की दिली मुबारकबाद देते हुए मंत्री आंजना ने कहा कि ईद का त्यौहार आपस में गले मिलकर गिले-शिकवे दूर करके रिश्तों में मिठास भरने का त्यौहार है और इस त्यौहार को इसी जज्ब़े के साथ यह पर्व हर्षाेल्लास से मनाया जाना चाहिये। मंत्री आंजना ने कहा कि क्षैत्र की गंगा जमनी तहजीब के बीच सभी क्षैत्रवासी इस त्यौहार को मिल जुलकर मनायें और सबके सामने कौमी एकता और आपसी भाई चारे की मिसाल पेश करते हुए क्षैत्र में अमनों चैन और खुशहाली की दुआ करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ