डूंगला, (विमल नलवाया)। सांसद खेल महाकुंभ आयोजन के तहत मंगलवार को यहां पर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कस्बे में न्यायालय के पीछे डायमंड खेल मैदान पर मंगलवार सांय सांसद खेल महाकुंभ के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया। इस दौरान विधायक ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, उपप्रधान रणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, लक्ष्मी लाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरक लाल जणवा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल पुष्करना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से एवं एंपायर के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व्याप्त रहा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे। खेलकूद प्रतियोगिता मंडल संयोजक राधेश्याम शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में डूंगला मंडल की समस्त ग्राम पंचायतों की टीमें भाग ले रही हैं।
0 टिप्पणियाँ