बेगूँ। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। वहीं इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम लोगों में एकता की भावना को बढ़ाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों के बीच लचीतापन पैदा करेगा।
जानकारी के अनुसार कालू सिंह राव शारिरिक शिक्षक और योग प्रशिक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस 21 जून को राउमावि माधोपुर प्रांगण में प्रातः6 बजे से 7 बजे तक मनाया जाएगा। जिसमे शिक्षा विभाग से जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास कराया जाएगा। जिसमें सरपंच, विद्यालय स्टाफ, पटवारी, वार्डपंच, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणो की उपस्थिति रहेगी।
0 टिप्पणियाँ