खेत पर लगी झाली में करंट आने से युवक की मौत

चित्तौड़गढ़। कपासन उपखंड क्षेत्र के उमण्ड ग्राम पंचायत के नायकों का खेड़ा में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायकों का खेड़ा निवासी 22 वर्षीय नितेश नायक पिता राम लाल नायक खेत पर काम करने गया। इसी दौरान वहां खेत पर लगी झाली में करंट आ रहा था। जिससे वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था मे उसे कपासन अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कपासन पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक नितेश नायक दरीबा माइंस में एलएनटी का ऑपरेटर था। जो गांव आया हुआ था। आज सुबह खेत पर करंट लगने से मौत हो गई।
इधर इस मामले की सूचना मिलने पर सरपंच प्रकाश जाट, उप सरपंच गोविंद गिरी, वार्ड पंच चुन्नी लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता राम लाल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कोय गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों कप सुपुर्द किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ