परिचय सम्मेलन को लेकर वाल्मीकि समाज की बैठक सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। समाज में परिचय सम्मेलन को कराये जाने को लेकर वाल्मीकि समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा शनिवार 18 जून को खालसा भवन गुरूद्धारा, प्रतापनगर में एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कोषाधिकारी मगन लोठ ने बताया कि वाल्मीकि समाज में निरन्तर शिक्षा के प्रसार के साथ योग्य युवक-युवतियों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। योग्य वर की तलाश में माता-पिता निरन्तर प्रयासरत रहते हैं फिर भी योग्य वर एवं वधु नहीं मिल पाते हैं। इस समस्या से वाल्मीकि समाज भी जूझ रहा है। चित्तौड़गढ़ वाल्मीकि समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन एक अनूठा प्रयास है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद रणजीत लोठ ने कहा कि चित्तौड़गढ़ शक्ति भक्ति की नगरी है, यहाँ पर आगन्तुक अतिथियों का पूर्ण सत्कार किया जाएगा एवं इसके आयोजन को प्रचारित एवं प्रसारित करने की आवश्यकता है जिससे अधिक से अधिक संख्या में युवक युवतियों को अवसर मिल सके।
प्रवक्ता हरिशंकर गोयल ने आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं, वित्त व्यवस्था, समितियों के निर्माण के विषय में सदस्यों से विचार विमर्श एवं सुझाव देने का आग्रह किया। बैठक में रामचरण लोठ, सत्यनारायण बेनीवाल, जगदीश घारू, दुर्गाशकर निरंकारी, श्याम पंवार, धनसुख निरंकारी, जगदीश टांक, प्रकाश राठौड़, श्याम पंवार, संतोष टांक, राजन मल्होत्रा, जीवन कोदली, संजय लोठ, निर्मल देसाई, रतन लोठ, पं. भवानीशंकर आदि ने भी अपने विचार। संचालन सुरेश कोदली ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ